Sagar- हनुमान मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

 

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र से आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बीना स्थित हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर पीतल के दो घंटे चोरी कर ले गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम बीना बारहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का है। जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की शाम करीब 4 बजे बारिश के दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मंदिर पहुंचे। पहले वे कुछ देर मंदिर परिसर के आसपास बैठे रहे और फिर मौका मिलते ही मंदिर में लगे पीतल के दो घंटे खोलकर अपने साथ ले गए।

 

 

 

 

घटना के समय मंदिर के सामने रहने वाले मनोहर लोधी ने आरोपियों को घंटों के साथ भागते देखा। उन्होंने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन तीनों युवक तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। वहीं, पास में खेल रहे बच्चों ने भी चोरी की पूरी घटना देखी और तत्काल ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जैन मंदिर के पास लगे कैमरे में तीनों संदिग्ध युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। फुटेज मिलने के बाद मंदिर समिति और ग्रामीण देवरी थाने पहुंचे तथा लिखित शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी।

 

 

 

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की चोरी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थलों की पवित्रता से खिलवाड़ करने का साहस न कर सके। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.