Sagar- ग्रामीण युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान! युवा शक्ति संगठन ने शुरू की निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग

 

 

सागर जिले के ग्रामीण युवाओं के लिए एक बड़ी और प्रेरणादायक पहल शुरू हुई है। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए A.G.R. निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देना है, जो संसाधनों की कमी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते।

युवा शक्ति संगठन द्वारा शुरू की गई इस निशुल्क कोचिंग में बैंक, एसएससी, रेलवे, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, पटवारी, जेल प्रहरी, हॉस्पिटल सहायक सहित विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी माहौल का लाभ मिल सकेगा।

 

इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को बिना किसी शुल्क के पढ़ाई का अवसर मिलेगा। खासतौर पर ग्रामीण बेटियों के लिए यह पहल नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य को संवारना भी है। उनका कहना है कि कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। ऐसे युवाओं को अब निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने बताया कि कोचिंग में नियमित कक्षाओं के साथ टेस्ट सीरीज, व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, इंटरव्यू की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

क्षेत्र के नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। यदि युवाओं को सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकते हैं। युवा शक्ति संगठन ने सभी छात्र-छात्राओं से इस निशुल्क अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

सरजू पटेल


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.