मर्डर के प्रयास मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कार्यवाई कर भेजा जेल
मर्डर के प्रयास के मामले का एक आरोपी जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी संबंधित जगह पर खड़ा हुआ है जो भागने की फिराक में है पुलिस ने बिना देर किये मौके पर पहुंची जहां आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था जहाँ से उसे जेल भेजा गया है। ये पूरा मामला उज्जैन जिले के झारडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पुलिस ने कार्यवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
धर्मेन्द्र गेहलोद निवासी वेस्ट रेलवे यार्ड, बलसाड (गुजरात) को रावतखेड़ी फंटा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है की धर्मेंद्र ने एक परिवार के ऊपर पिस्टल तान दी थी साथ ही दो फायर भी किये गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही थी।
एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन, एडिशनल एसपी ग्रामीण करण दीप सिंह और एसडीओपी महिदपुर राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गरवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थी। जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाई की गयी। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र गेहलोद को रावतखेड़ी फंटा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे टीम ने दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।