फ़िल्मी तरीके से हवा में उछली कार सौ फ़ीट दूर जा गिरी, लेकिन चालक का बाला भी बांका नहीं हुआ !
कार की इन भयावह तस्वीरों को देखकर कोई ये नहीं कह सकता की इसमें बैठने या चलाने वाले का क्या हाल हुआ होगा। लेकिन कहते हैं न की जाको राखे साइयां मार सके न कोये, ये बात फिर सही साबित हुई है। इस भीषण सड़क हादसे में चालक का बाल भी बांका नहीं हुआ। क्योंकि समय पर एयरबैग खुल गए थे। घटना उज्जैन जिले के देवासगेट थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया गया की ये कार फ़िल्मी तरीके से हवा में उछलकर करीब सौ फ़ीट दूर जा गिरी।
कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। सड़क पर मवेशी को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ओवर स्पीड कार करीब सौ फीट दूर जा गिरी। हीरा मिल कुंड के पास स्मार्ट रोड तिराहे पर हुए इस हादसे मै एयर बैग खुलने से लोगों की जान बच गई। ये कार रतन एवेन्यू निवासी ऋषि नाम के शख्स की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन के जीरो पाइंट ब्रिज से स्मार्ट रोड हीरा मिल तरफ जाने वाले तिराहे पर देर रात एक कार फिल्मी स्टाइल में हवा में उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन एयर बैग खुलने से चालक की जान बच गई। हादसा रात 1.30 से 2 बजे के बीच हुआ। कार फ्रीगंज तरफ से ढांचा भवन मार्ग पर जा रही थी। बताया गायकी कार की रफ़्तार क़ाफीज्यादा थी। जहां गाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए बेंच और स्ट्रीट लाइट के खंभे को तोड़ते हुए मैदान में जा पहुंची।
जब लोगों ने कार की हालत देखी तो वह हैरान रह गए क्योंकि कार पूरी तरह से चरपट हो चुकी थी। लेकिन सुखद खबर ये थी की चालक को कुछ भी नहीं हुआ। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी थी। कार के पार्ट्स भी यहां-वहां पड़े हुए थे।
देवासगेट थाना पुलिस को कार मालिक ऋषि ने बताया की मवेशी को बचाने में हादसा हुआ। गाड़ी को नुकसान होने की वजह से उन्होंने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की थी।