किसान के खेत में खुद ट्रेक्टर चलाकर धान रोपाई करने लगे जीतू पटवारी, किसानों से की चर्चा

 

इन दिनों दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही है। दोनों ही प्रमुख दल अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी तरह एक दिलचस्प नज़ारा भी देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी धान रोपाई करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल जीतू पटवारी ने खेत में ट्रेक्टर का स्टेयरिंग थामा और किसानों के साथ खुद ही धान की रोपाई करने में जुट गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

बताया जा रहा है की जीतू पटवारी दतिया विधानसभा क्षेत्र के सोनार गांव में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इस दौरान वह किसान कालीचरण पटेल के खेत पर पहुंचे। उस समय किसान का बेटा जयदीप पटेल ट्रैक्टर से धान की रोपाई की तैयारी कर रहा था। जयदीप को खेत में काम करते हुए देख जीतू पटवारी खुद ही ट्रैक्टर पर सवार हो गए और ट्रैक्टर चलाकर धान का संगा किया। साथ ही किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नज़ारे को कैमरे में कैद कर लिया। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

कांग्रेस के लोगों की माने तो किसानों के बीच पहुंचकर ट्रैक्टर चलाना किसानों के प्रति सम्मान और उनके साथ जुड़ाव का संदेश है। जीतू पटवारी इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में दतिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान कई अलग-अलग तरह की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में इसका क्या असर पड़ता है।

 

 


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.