दो जुआ फड़ पर पुलिस ने दी दबिश, मौके से सात जुआरियों को पकड़ा, नगदी हुई बरामद | SAGAR TV NEWS |

 

दो अलग-अलग जगहों पर जुआ फड़ संचालित किये जा रहे थे। हार-जीत के दांव लगाए जा रहे थे। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो टीम ने बिना देर किये दोनों ही जगहों पर एक साथ छापामार कार्यवाई की जहां मौके से सात जुआरियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही साढ़े तीन हजार रूपये भी जप्त किये गए। वहीं मौके से दो ताश की गड्डियां भी बरामद की गयी। बता दें की ये कार्यवाई उज्जैन जिले के महिदपुर थाना पुलिस ने की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक उज्जैन के महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3,420 रूपये नकद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।
बताया जा रहा है की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की मेला ग्राउंड ईंट भट्टे के पीछे और एक निजी गार्डन के सामने जंगल क्षेत्र में जुआ खिलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस सक्रीय हुई और दबिश देकर जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई की।

 


बताया गया की अवैध मादक पदार्थों के अलावा अवैध जुआ, सट्टा समेत अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाई जारी है। जानकारी मिलने पर आगे भी इस तरह की कार्यवाहियां जारी रहेगी।------
मामले में महिदपुर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.