Sagar - नगर निगम में बने 8 एल्डरमैन; 6 विधायक, एक-एक मंत्री-सांसद की पसंद के | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के 6 निकायों में एल्डरमैन की सूची जारी होने के करीब चार माह बाद शेष बचे 7 निकायों में भी एल्डरमैन बनाए गए हैं। इनमें सागर नगर निगम के साथ ही रहली, गढ़ाकोटा एवं देवरी नगर पालिका, बंडा, शाहगढ़ एवं शाहपुर नगर परिषद के एल्डरमैन भी घोषित कर दिए गए हैं। नगर निगम में 8 तो नगर पालिकाओं में 6-6 एवं नगर परिषदों में 4-4 एल्डरमैन बनाए गए हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चारों निकायों में साल 2022 में ही एल्डरमैन बना दिए गए थे, उनकी शपथ आदि भी हो चुकी है। इस हिसाब से जिले में अब तक 16 नगरीय निकायों के एल्डरमैन घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ शाहपुर नगर परिषद की सूची आना अब भी बाकी रह गई है।

 

 

सागर नगर निगम में जो 8 एल्डरमैन बनाए गए हैं, उनमें 6 नगर विधायक शैलेंद्र जैन के नजदीकी हैं। जबकि एक (अंकू चौरसिया) मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तो एक अन्य (आशालता सिलाकारी) सांसद डॉ. लता वानखेड़े की नजदीकी हैं। दो (सुबोध पाराशर एवं अंकू) ऐसे नाम हैं जो 2022 के निकाय चुनाव में भाजपा से तिली वार्ड से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, जिन्हें पार्टी ने अब एल्डरमैन बनाकर साधने का काम किया है। रहली विधानसभा क्षेत्र के रहली, गढ़ाकोटा एवं शाहपुर निकाय में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव तो देवरी में विधायक बृजबिहारी पटैरिया एवं बंडा-शाहगढ़ में विधायक बीरेंद्र लंबरदार के करीबियों को जगह मिली है।

 

 

नगर निगम सागर में जो एल्डर मेन बनाए गए उसमें महेश जैन, धर्मेंद्र रजक, जुगल प्रजापति, सुबोध पाराशर, विवेक सोदिया, राजेंद्र ठाकुर, आशालता सिलाकारी, अभिषेक अंकू चौरसिया

रहली नपा से कमलनारायण रैकवार, कमलेश दीक्षित, चंद्रभान रजक, शरीफ अली, सुनील पटेल, रूपाली बाल्मीकी

गढ़ाकोटा में मनीष जैन, नितिन सेन, लक्ष्मी प्रजापति, प्रीतम कोमटी, संजू तिवारी, मान सिंह कोरी

देवरी नपा में मनोज स्वामी, भूपेंद्र सिंह, नीलेश रैकवार, संजय गुप्ता, शशिभूषण श्रीवास्तव, खेमचंद अहिरवार

 

बंडा नपा में राकेश जैन, मंगल सिंह राजपूत, अशोक राय, संगीता यादव

शाहगढ़ नपा में रामचरण दुबे, वृंदावन पटेल, केशरबाई रैकवार, संतोष खटीक

शाहपुर नगर परिषद में विक्रम ठाकुर, बीएस लोधी, रामनारायण नेमा, जनक रानी अहिरवार को एल्डर मेन बनाए गए हैं


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.