किराने से भरे चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान,जाम के कारण देर से पहुंची दमकल

 

सड़क पर दौड़ रहा एक ट्रक अचानक से आग का गोला बन गया। उसमें ऐसी आग लगी की देखते ही देखते ट्रक का अगला हिस्सा जल उठा। ड्राइवर और क्लीनर कूदकर अपनी जान नहीं बचाते तो आग में जल जाते और भीषण घटना हो जाती। बताया गया की एम्बुलेंस को तत्काल सूचना दी गयी थी लेकिन जाम में फंसने से करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। मामला मुरैना जिले का है।

 

 

बताया जा रहा है की मुरैना के बैरियर ओवरब्रिज पर ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। आग लगते ही ड्राइवर और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में किराने का सामान भरा हुआ था जो सुरक्षित बच गया। अगर आग और फ़ैल जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान पासिंग ट्रक आगरा से किराने का सामान लेकर ग्वालियर जा रहा था। ट्रक अंबाह बायपास तिराहे से बैरियर ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था। तभी केबिन के डैशबोर्ड के नीचे से धुआं उठने लगा। ड्राइवर क्लीनर कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग भड़क चुकी थी। ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को ओवरब्रिज पर रोका और क्लीनर के साथ नीचे कूद गया। जिसके बाद आग ने पूरी केबिन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक जलने लगा।

 

 

इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन रास्ते में एक सेवानिवृत्त सैनिक के स्वागत जुलूस से लगे भारी जाम में फायर ब्रिगेड फंस गई। जिससे दमकल टीम को 35 मिनट लग गए। तब तक आग और भड़क चुकी थी। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

शुरूआती जांच में आग लगने की वजह ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। हालांकि गनीमत की बात ये है की उसमें रखा सामान सुरक्षित है वहीं कोई जनहानि भी नहीं हो पाई।

 

 


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.