Sagar-कर्रापुर में टोल टैक्स मांगने पर बिजली अफसर नाराज, प्लाजा की लाईट ही कटवा दी | SAGAR TV NEWS

 

सागर के कर्रापुर टोल प्लाजा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली कंपनी के अधिकारी उनके वाहन का टैक्स मांगे जाने से इस कदर नाराज हो गए कि पूरे टोल प्लाजा की लाइट ही कटवा डाली। यह मामला सागर-कानपुर हाइवे के कर्रापुर टोल प्लाजा का है। टोल मैनेजर मनोज कुमार तोमर ने बताया कि सोमवार को जब मयंक कुमार की गाड़ियों को नियमानुसार टोल टैक्स के लिए रोका गया, तो वे आगबबूला हो गए और कर्मचारियों से अभद्रता व बहस करने लगे। इसके तुरंत बाद, मयंक कुमार ने कर्रापुर के बिजली अधिकारी रामनिवास आदिवासी को फोन घुमाया और बिजली सप्लाई बंद करवा दी।

 

 

टोल मैनेजर का कहना है कि बंडा में पदस्थ बिजली कंपनी के अधिकारी मयंक कुमार रोजाना सागर से बंडा आना-जाना करते हैं। उनके निजी वाहन को व्यावहारिक रूप से टोल फी कर रखा है। लेकिन वे चाहते हैं कि उनके पीछे आ रहे लोडिंग वाहन या अन्य कम र्शियल वाहन भी मुफ्त में निकालने दिए जाएं।

 

 

बता दे की सागर कानपुर फोर लाइन पर कर्रापुर के पास नेशनल हाईवे का टोल प्लाजा बनाया गया है, इस सड़क सफर करने वाले फोर व्हीलर सहित अन्य वाहन को निकालने पर टैक्स का भुगतान करना पड़ता है 27 मई 2026 से टोल बसूली शुरू की गई है यह सागर से मोहरी तक 42 किलोमीटर लंबी फोर लाइन सड़क बनाईगई है इसके आगे बड़ा मलहरा वाले खंड का कार्य भी चल रहा है

 

 


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.