करोड़ों में बन रही सड़क पहली बारिश में धंस गई पुलिया बह गई, लोगों को घंटों होना पड़ा परेशान

 

करोड़ों रूपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन आखिर ऐसी क्या बात है की पहली बारिश में ही सड़क धंस गयी। पानी में पुलिया बह गयी। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। अब एमपीआरडीसी के सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामला रायसेन जिले सामने से आया। जहां नेशनल हाईवे 146 भोपाल-सागर मार्ग के आलमपुर के पास सड़क धंस गई। और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गयी। मामले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

बताया गया की भोपाल-सागर मार्ग पर आलमपुर के पास एमपीआरडीसी द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो पहली ही बारिश नहीं झेल पाया और सड़क का एक हिस्सा धंस गया। वहीं पुलिया बह जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी की गई है। बारिश का पानी पुलिया की क्षमता से ज्यादा होने के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया और पुलिया बह गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

भोपाल और सागर को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से न केवल यातायात प्रभावित हुआ, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं एमपीआरडीसी से तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने और निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पहली बारिश में सड़क निर्माण की पोल खुल गई। जो चिंताजनक है।


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.