सागर- आयुष्मान कार्ड के दलाओं ने ले ली जान, ब्लड रिएक्शन से बिगड़ी तबियत और नहीं बच सके !
सागर के खुरई क्षेत्र के बांदरी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की इलाज के दौरान जान चली गयी। परिजनों का आरोप है की उन्हें कोई भी बीमारी नहीं थी। लेकिन आयुष्मान कार्ड के दलालों ने भोपाल के रामकृष्ण अस्पताल में जबरन उनका ऑपरेशन कराया। जिससे उन्हें चढ़ाए गए ब्लड की वजह से उनकी हालत बिगड़ी और जान चली गयी। 46 साल के मृतक किसान बांदरी के गंगऊआ गांव के रहने वाले थे। जिन्होंने भोपाल के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे और भोपाल की अस्पताल के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद खुरई शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गयी है।
बताया जा रहा है की बांदरी थाना क्षेत्र के गंगऊआ गांव के किसान ब्रह्मानंद सिंह ठाकुर की भोपाल के कोलार में स्थित अस्पताल में ब्लड रिएक्शन के चलते जान चली गई। बड़ी संख्या में परिजन डेड बॉडी लेकर खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे और भोपाल की अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया गया की ब्रह्मानंद सिंह ठाकुर को कोई बीमारी नहीं थी। कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। उस समय एक पैर में रॉड डली थी। लेकिन स्थिति सामान्य थी। गांव में आए दिन आने वाले आयुष्मान कार्ड दलाओं ने मृतक ब्रह्मानंद सिंह को कार्ड के आधार पर निशुल्क इलाज कराने का प्रलोभन देकर 12 जुलाई को भोपाल की कोलार में स्थित रामकृष्ण अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने फैक्चर की जगह पर गैप बताकर ऑपरेशन की सलाह देकर भर्ती कर लिया। खून की कमी बताकर एक यूनिट ब्लड चढ़ा दिया दूसरा यूनिट ब्लड चढाने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गयी। जिससे आईसीयू किया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन ब्रह्मानंद को बचाया नहीं जा सका। परिजनों का आरोप है की चढ़ाए गए ब्लड में ही गड़बड़ी होने से जान गई है। इसलिए उन्होंने कार्यवाई की मांग की।