Sagar -अचानक भर भर कर गिरा मकान का छप्पर, बाल बाल बची 21 वर्षीय युवती | SAGAR TV NEWS |

 

लगातार हो रही बारिश के बीच कर्रापुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बारिश के दौरान एक जर्जर रिहायशी मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 21 वर्षीय युवती मलबे में दबने से बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयासों से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवती को मामूली चोटें आई हैं, जबकि घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी युवती को बाहर निकाला। यदि कुछ मिनट की भी देरी होती, तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुके मकान पहले से ही खतरा बने हुए हैं, लेकिन नगर परिषद ने जर्जर भवनों का सर्वे कर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बावजूद काफी देर तक नगर परिषद का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 


घटना के बाद वार्डवासियों में नगर परिषद के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर भवनों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाते, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर क्षेत्र के सभी जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें सुरक्षित करने या खाली कराने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.