सागर- चलते ऑटो में छात्रा से बेहूदा हरकत, छात्रा ऑटो से कूदी, युवक समेत चालक पर मामला दर्ज
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से एक छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे छात्रा चलते हुए रिक्शा से कूद गयी और थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत की जिसके बाद शहरी थाना पुलिस ने सवारी समेत ऑटो चालक पर मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है की ये घटना खुरई के पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर हुई। जिससे हड़कंप मच गया। ई-रिक्शा में बैठी सवारी द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक प्यारे मियां निवासी खुरई एक सरकारी स्कूल की कक्षा 8वीं की 12 साल की छात्रा को स्कूल लाने ले जाने का काम करता है। बीते मंगलवार की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद वह छात्रा को ऑटो से घर ले जा रहा था। उसी समय उसका एक परिचित युवक महेश यादव मिला और उसके गांव ले जाने के लिए कहा। तब आटो चालक ने उसकी सीमेंट की बोरी समेत उसे भी बैठा लिया। लेकिन आरोप है की चलते ऑटो में महेश छात्रा से बेहूदा हरकतें करने लगा तो छात्रा एक स्कूल के पास ऑटो से कूद गई। जिससे उसके हाथ पैरों में चोटें आई हैं। ऑटो चालक ने तत्काल ऑटो रोककर छात्रा को उठाया। लेकिन युवक तुरंत भाग निकला। चालक ने तुरंत छात्रा के परिजनों को फोन लगाया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ऑटो चालक को थाने ले आई। घटना से गुस्साए लोगों ने घेराबंदी करके छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का अस्पताल में इलाज कराकर कार्यवाई में जुट गई। पुलिस ने आरोपी महेश और ऑटो चालक प्यारे मिया पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।