Sagar - मकरोनिया में डिवाइडर का विरोध, 1 घंटे चक्काजाम, राहगीर हुए परेशान | SAGAR TV NEWS |
सागर के मकरोनिया में बंडा रोड पर चल रहे रोड डिवाइडर कार्य को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। रोड डिवाइडर में कट बंद करने के विरोध में एक-एक कर - सैकड़ों स्थानीय लोग होटल पंचवटी के पास जमा हो गए और उन्होंने सागर-बंडा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। शाम करीब चार बजे हुए प्रदर्शन से एक मिनट में ही मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों की बढ़ते जाम को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और मकरोनिया की ओर से आने वाले वाहनों को बटालियन की ओर से डायवर्ट किया। रूट डायवर्ट के बाद भी सैकड़ों वाहन - फसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रोड डिवाइडर का काम मनमाने ढंग से किया जा रहा है। 10 नगरपालिका और पुलिस प्रशासन की समझाइश व आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
लोगों ने कहा कि जब भविष्य में फ्लाइओवर का निर्माण होना है, तो अभी डिवाइडर बनाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है? डिवाइडर बनने से सड़क दुर्घटना की आशंका और ज्यादा बढ़ जाएगी, क्योंकि मार्ग संकरा हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका मकरोनिया प्रशासन ने इस कार्य के लिए एनएचएआई की आवश्यक एनओसी तक नहीं ली है और आनन-फानन में काम पूरा करवाया जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए नपा प्रशासन के अधिकारी मौके है। पर पहुंचे और उन्होंने जब काम को रुकवाया तो प्रदर्शन शांत हुआ
नेहा नगर के लोगों का कहना था कि यहां 3 बड़े स्कूलों की बसों व वैन आती जाती है। इसके अलावा हॉस्पिटल आने-जाने वाली एंबुलेंस को भी 350 मीटर दूर अगले कट तक जाना पड़ेगा। वापस लौटने के लिएवाहनों को रॉन्ग साइड चलना पड़ेगा। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी। डिवाइडर बन जाने के कारण मार्ग भी संकरा हो गया है, जिससे चार पहिया वाहन दूसरे वाहन को ओवरटेक तक नहीं कर पाएगा।