सागर- चोर की जुर्रत देखिये लगातार दूसरी बार एक ही दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

 

सागर में चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। हद तो ये है की चोर इतने बेख़ौफ़ हैं की गोपालगंज थाना अंतर्गत जिस दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अगले ही दिन फिर उसी दुकान में सेंध लगाई गयी। और ताला तोड़कर नगदी समेत सिलेंडर चुराकर चंपत हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। ये पूरी घटना सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान से सामने आई है। जिससे कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। चोरों ने दो दिनों के अंदर एक ही दुकान को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक डिग्री कॉलेज के सामने भीतर बाज़ार निवासी राजू केशरवानी की फास्ट फ़ूड की दुकान है। जहां बीते दो दिन पहले ही चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। वहीं इसके बाद 21 जुलाई की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे अज्ञात चोर ने फिर से दुकान का ताला तोड़ दिया। जहां चोर दुकान में रखे कैश और सिलेंडर चुराकर चला गया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पीड़ित दुकानदार ने गोपालगंज थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। जिसमें मांग की गयी है की CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए साथ ही नगदी और सिलेंडर वापिस दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।-


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.