सागर- पुरानी बुराई पर दो पक्ष आये आमने-सामने, फिर चले कटर और ला ठी-डं डे, 5 घा यल

 

पुरानी बुराई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिनमें जमकर मारपीट भी हो गयी। बताया जा रहा है की इस दौरान जमकर लाठी डंडे और कटर चल गए। जिसमें एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमें से चार लोगों को सागर जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा। घटना सागर के बीना थाना अंतर्गत बड़ी बजरिया स्थित मस्जिद वार्ड से सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश पर से दो पक्षों में विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। जहां बयान लेने के बाद जांच शुरू की गयी है।

बताया गया की मस्जिद वार्ड में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जो इतना बड़ा की जमकर मारपीट हो गई। अस्पताल में भर्ती घायल अन्नू रैकवार से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने साथी मुकुल खटीक, आकाश ठाकुर के साथ एक स्कूल के पास खड़े हुए थे। तभी किशोर रैकवार, अन्नू खटीक, नारायण रैकवार, बबलू रैकवार आए और रंजिश के चलते अचानक हमला कर दिया। आरोप है की किशोर ने कटर से हमला किया। जिससे अन्नू के हाथ में गहरा घाव हो गया। साथ ही आकाश, मुकुल को भी कटर मारकर घायल कर दिया। अन्नू और आकाश को सागर रेफर किया गया।
वहीं दूसरे पक्ष से किशोर रैकवार ने आरोप लगाया की अन्नू रैकवार, आकाश ठाकुर, मुकुल खटीक समेत एक और अन्य साथी उनके घर के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। मना करने पर बवाल किया गया। इस दौरान बबलू और पांच साल की खुशी के हाथ में धारदार हथियार से हमला किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची ओर किशोर को जिला अस्पताल रैफर किया गया।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।--


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.