सागर- उम्र के इस पड़ाव पर ये अद्भुत ख़ुशी, निःशुल्क ट्रेन और दर्शन करने का मौका | SAGAR TV NEWS |

 

कितना सुखद अनुभव होता है की उम्र के एक पड़ाव पर आकर वहां जाने मिले जहां जाना हर श्रद्धालु की तमन्ना होती है। इसी तरह हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वालों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गयी है। जो सागर जिले के बीना पहुंची थी। जहां से करीब 260 लोग इस ट्रेन में सवार हुए हैं। जिनमें 30 यात्री बीना विधानसभा के भी हैं। इन सभी श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ दर्शन पर जाने का मौका मिला है। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही फूल मालाओं से श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें रवाना किया गया।

 

 

बता दें की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बैतूल से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन सागर के बीना स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान विधायक निर्मला सप्रे, नपाध्यक्ष लता सकवार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को फूल माला पहनाकर उन्हें रवाना किया।

 

 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बैतूल से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन बैतूल से चलकर बीना स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। जहां से ट्रेन में 260 यात्री सवार हुए। इनमें बीना विधानसभा के 36 यात्री शामिल हैं। जिसमें 11 यात्री शहर के हैं। इसके पहले नगर पालिका में शहर के 11 यात्रियों को टिकट वितरित किए गए थे। जैसे ही ट्रेन बीना रेलवे जंक्शन पर पहुंची तो बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.