सागर- बिजली ट्रांसफार्मर से ऑइल,बाइंडिंग समेत कीमती सामान चुरा ले उड़े चोर, किसानों में दह शत

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरों ने एक बिजली ट्रांसफार्मर को ही नहीं छोड़ा। चोरी करते हुए उसमें से ऑइल, कॉपर की बाइंडिंग, स्टड समेत अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। जब किसान मौके पर पहुंचा तो नज़ारा देखकर हैरान रह गया।

 

ये पूरी घटना खुरई के उजनेट पुलिस चौकी क्षेत्र के विनायठा गांव से सामने आई है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि ये बड़ा सवाल है की चोर इतने बेख़ौफ़ हो गए हैं की वह इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस चोरी से करीब पचास हजार रूपये के नुक्सान की बात कही जा रही है। 

 

बताया जा रहा है की जब किसान रामगोपाल सिंह अपने खेत पर पहुंचे तो दंग रह गए। 11 kv की सप्लाई से जुड़ा हुआ बिजली ट्रांसफार्मर कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। जिसकी बाइंडिंग और क्वाइल गायब थी। संभवतः पहले तेल चोरी किया गया होगा इसके बाद अन्य कीमती सामान। पीड़ित किसान ने उजनेट पुलिस चौकी में इस बात की शिकायत की है। 

 

लगातार चोरी की वारदातों से लोगों की नींद उड़ी हुई है। आये दिन घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हुई है। बीते कुछ समय पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आई थी। फिर इस तरह की चोरी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। विनायठा गांव में हुई इस घटना से अब अन्य किसान चिंतित हैं।

किसान रामगोपाल सिंह का कहना है की चोर ट्रांसफार्मर में लगा कॉपर, तेल और अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। मौके पर केवल ट्रांसफार्मर का खोखा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस चोरी से करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। किसान ने उजनेट पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की है।------


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.