अचानक RTO पहुंचे कलेक्टर ने लगाई फटकार, बिचौलियों को खदेड़ा, बोले चलो बाहर निकलो ! | SAGAR TV NEWS |

 

कलेक्टर अचानक आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिन्हे देखकर हड़कंप की स्थिति बन गयी। कलेक्टर ने सालों से कार्यालय में जमे बिचौलियों और अनाधिकृत वेंडरों को खदेड़ दिया। साथ ही सख्त लहज़े में हिदायत भी दे दी की किसी भी प्रकार की दलाली या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तस्वीरें एमपी के रीवा जिले की हैं। जहां कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का जमकर गुस्सा भी देखने को मिला। जब वह समझाइश दे रहे थे तभी उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में आकर बिचौलिए को बाहर निकलने की बात कही। वहीं जब वह परिसर में व्यवस्थाएं देख रहे थे तब भी अव्यवस्थाएं मिलने पर वह बुरी तरह भड़क गए। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने RTO कार्यालय में सालों से जमे अनधिकृत वेंडर्स और बिचौलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिससे आरटीओ कार्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

 

 

दरअसल कलेक्टर को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर उन्होंने औचक निरीक्षण किया और अनाधिकृत लोगों को जमकर फटकार लगाते हुए बाहर निकलवा दिया। उन्होंने पूरे परिसर को अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और बिचौलियों से मुक्त रखने के सख्त निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक आरटीओ कार्यालय में लंबे समय से अनधिकृत वेंडर्स और बिचौलियों के सक्रिय होने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है की ये लोग वाहन संबंधी काम कराने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करते थे। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और बेहूदा टिप्पणियों जैसी शिकायतें भी लगातार सामने आ रही थीं। जिससे आम नागरिक ही नहीं बल्कि कर्मचारी भी परेशान थे।

 

 

बताया गया की जब शिकायतें कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और खुद औचक निरीक्षण करने पहुंचे। और सालों से जमे अनाधिकृत लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया। अधिकारीयों को अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश देने निर्देशित किया। कलेक्टर ने साफ़ कहा की किसी भी प्रकार की दलाली या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की माने तो आगे इस तरह की शिकायतें मिलती हैं तो सख्त कानूनी कार्यवाई की जायेगी।

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.