प्रसिद्ध सिद्ध दरबार में बार-बालाओं ने फूहड़ गानों पर लगाए ठुमके, बेहूदा डांस के वीडियो वायरल,लोगों में नाराज़गी

 


मंदिर परिसर में जहां भक्ति होनी चाहिए, धार्मिक कार्य होने चाहिए, वहां पर बार बालाओं के ठुमके लगवाए जा रहे थे। फूहड़ गानों पर बेहूदा डांस कराया जा रहा था। बार-बालाओं के डांस करते कथित वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय समेत अन्य लोगों में नाराज़गी है। मामला दतिया जिले के भांडेर नगर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध रामगढ़ सिद्ध दरबार (रामगढ़ वाली काली माता मंदिर) का है। जहां आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बार-बालाओं डांस कराया गया।
ऐसी बात सामने आ रही है की देर रात फूहड़ गानों पर बार बालाओं से नृत्य कराया गया। जिससे मंदिर की धार्मिक गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच बार बालाओं के बेहूदा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आयोजन को लेकर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

लोगों का आरोप है की कार्यक्रम में देर रात तक फूहड़ और फिल्मी गानों पर डांस कराया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को बंद कराया। लेकिन ऐसा आरोप है की पुलिस के वापस लौटते ही कुछ समय बाद कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया गया था। देर रात करीब 1:30 बजे तक चलता रहा।
श्रद्धालुओं का कहना था की सिद्ध दरबार में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होना उचित नहीं है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद कार्यवाई की जायेगी। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है-


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.