भाजपा कर रही थी विरोध प्रद र्शन, आमने-सामने आये भाजपा-कांग्रेस के नेता, पुलिस ने नहीं बढ़ने दिया आगे

 


भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गाँधी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे। जिनका सामना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से हो गया। भाजपा और कांग्रेस के लोग आमने-सामने आ गए। हालांकि इस दौरान किसी तरह की स्थिति नहीं बिगड़ पाई। मौके पर पुलिस बल तैनात था। तस्वीरें राजधानी भोपाल के व्यापम चौराहे की हैं। दरअसल कांग्रेसी भाजपाइयों के स्वागत के लिए गुलाब के फूल लेकर खड़े हुए थे।

बता दें की व्यापम चौराहे पर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के घेराव और प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के कदम को लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए इसे संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रधानमंत्री आवास के घेराव की घटना की कड़ी आलोचना की।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में गुलाब के फूल लेकर खड़े थे। जो भाजपा कार्यकर्ताओं को फूल देकर विरोध दर्ज कराने की बात कहते नजर आए। दोनों दलों के नेताओं के आमने सामने आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में थी। व्यापम चौराहे और कांग्रेस कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात था। बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता वापस लौट गए। अप्रिय स्थिति नहीं बन पाई।--


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.