सागर- पंचायत भवन बनने से ख़त्म हो जायेगा पशु बाजार, निर्माण पर रोक लगाने की मांग !
सागर जिले के देवरी के केसली में जनपद पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसका अब विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है की भवन निर्माण पर रोक लगाई जाये। नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल लोगों का तर्क है की केसली जनपद मुख्यालय पर जनपद पंचायत भवन का निर्माण केसली की शान पशु बजार में किया जा रहा है। बताया गया की केसली का पशु बाजार सिर्फ़ एक बाजार नहीं। बल्कि नगर की शान है बाजार की सीमा में ही सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल, सरकारी गर्ल्स सेकंडरी स्कूल और प्रायमरी स्कूल भवन है। यहां भवन निर्माण से गर्ल्स हॉस्टल का रास्ता भी बंद हो रहा है। यही पर जनपद पंचायत भवन के लिए 2.50 एकड़ भूमि निधारित की गई है जिसमें समस्त पशु बाजार खत्म हो जाएगा। इन्ही सब बातों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार केसली को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से कहा गया की केसली जनपद मुख्यालय पर जनपद पंचायत भवन का निर्माण केसली की शान पशु बजार में किया जा रहा है जिस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। निर्माण कार्य पर रोक ना लगाए जाने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई।