गिद्धों का सामूहिक मौत जहरीला मांस खाने से 8 दुर्लभ गिद्धों की मौत की आशंका | SAGAR TV NEWS |

 

वन्यजीव संरक्षण को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। गिद्धों के संरक्षण के लिए देशभर में पहचान रखने वाले पन्ना में एक साथ आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक आशंका है कि जहरीले मांस का सेवन करने से इन गिद्धों की मौत हुई है। वन विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मध्य प्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले के दक्षिण पन्ना वन परिक्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ीखेरा गांव की है। किसान रामस्नेही प्रजापति के खेत में एक साथ कई गिद्धों के शव पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आठ गिद्धों और एक सियार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

प्रारंभिक जांच में वन विभाग को आशंका है कि करीब एक सप्ताह पहले किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से सियार की मौत हुई थी। उसका शव झाड़ियों में पड़ा रहा, जिसे किसी ने नहीं देखा। बाद में भोजन की तलाश में पहुंचे गिद्धों ने सियार का मांस खाया और जहरीले प्रभाव के कारण एक-एक कर सभी गिद्धों की भी मौत हो गई।

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर वन मंडल के डीएफओ धीरेंद्र प्रताप सिंह और रेंजर राहुल शाक्यवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और गिद्धों तथा सियार के विसरा और अन्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए सागर और जबलपुर की प्रयोगशालाओं में भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

 

गिद्ध प्रकृति के सबसे महत्वपूर्ण सफाईकर्मी माने जाते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में एक साथ आठ गिद्धों की संदिग्ध मौत वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। वन विभाग का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। यदि जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल जानबूझकर किया गया है, तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.