Sagar- बारिश बनी मुसीबत, घंटे भर की बरसात में घरों में भर जाता है पानी, कॉलोनी के लोग परेशान

 

पहले लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार था की अच्छी बारिश हो, लेकिन कुछ देर की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। यहां बात सागर जिले के बीना के जागेश्वरी कॉलोनी की हो रही है। जहां तकरीबन घंटे भर की बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है और बारिश का पानी घरों में घुस जाता है।

 

 

 

 

ये स्थिति इसलिए बनती है क्योंकि गली नंबर दो में नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। लिहाजा अब लोगों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है की करीब एक घंटे की बारिश में गली किसी नहर जैसी नज़र आती है। 30 से भी ज्यादा घर ऐसे हैं जिनमें बारिश का पानी भरता है और लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

 

 

 

रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी बसने के बाद से आज तक यहां नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। बारिश का पूरा पानी सड़कों पर बहता है और निकासी की व्यवस्था न होने से घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल बारिश के समय कॉलोनी में एक व्यक्ति की जान जाने के बाद करीब 4 फीट गली में भरे पानी में से होकर गुजरना पड़ा था।

 

 

 

 

 

लोगों का कहना है कि कॉलोनी की 6 गलियों के अलावा वृंदावन धाम कॉलोनी का पूरा पानी यहां पर आकर इकट्ठा हो जाता है। अगर तरीके से नाले का निर्माण कर दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। इस संबंध में कई बार सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय विधायक को समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर आकर निरीक्षण तो करते हैं। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। चुनाव के समय वोट मांगने सभी आते हैं। लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं देता।------


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.