Sagar - मानसून सक्रिय होने से 25 जुलाई तक दोपहर और शाम को तेज बौछारों की संभावना

 

सागर शहर में गुरुवार सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है
साथ ही चल रही ठंडी ठंडी मनमोहन हवा भी मौसम को सुहावना किए हुए हैं इसी तरह बुधवार का दिन भी गुजर बीच-बीच में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बौछारें पड़ती रही कहीं-कहीं तेज बारिश भी देखने को मिली है हालांकि बीते दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा। सुबह 90 और शाम को 86 प्रतिशत आर्द्रता रहने से दिनभर उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से 25 जुलाई तक जिले में मानसून सक्रिय रहेगा और दोपहर तथा शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश के कई दौर हो सकते हैं। इस मानसूनी सीजन में अब तक कुल 250.5 मिमी बारिश हो चुकी है।

 

 

 

 

अगले 48 घंटों के दौरान सुबह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जबकि दोपहर बाद मौसम तेजी से बदलेगा। जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा झोंकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। अगले तीन दिनों में बारिश रुक-रुककर कई चरणों में होगी। अधिकांश स्थानों पर 20 से 50 मिमी तथा कुछ स्थानीय क्षेत्रों में 50 से 70 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है। व्यापक और लगातार मूसलाधार बारिश के आसार फिलहाल कम हैं। लेकिन किसी एक क्षेत्र में कम समय में तेज बारिश हो सकती है। बादलों की मौजूदगी से अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे बना रहेगा। उमस बनी रहेगी, जबकि बारिश के बाद मौसम सुहावना महसूस होगा।

 

 

 

 


मौसम विज्ञानी विवेक छलोत्रे के अनुसार इस समय उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण शहर के मौसम को सबसे अधिक प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ दमोह के पास से गुजर रही है, जो सागर से महज 70-80 किलोमीटर दूर है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है और वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। ऊपरी स्तर के पूर्व-पश्चिम शियर जोन से लगातार ऊर्जा और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलती रहेगी। दोपहर बाद संवहनीय बादलों का तेजी से विकास होने से तेज बौछारों की संभावना बढ़ गई है।


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.