पुलिस ने MD ड्र ग्स, डोडाचूरा और पिस्टल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 और रडार पर

 

 

मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" अभियान के तहत एमपी की नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बघाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलोग्राम डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

इस पूरे मामले का खुलासा नीमच एसपी राजेश व्यास ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि 21 जुलाई को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बघाना निवासी फिरोज और अमन बाइक से धनेरिया की ओर से छोटीसादड़ी रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना थी कि उनके पास बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा मौजूद है।

 

सूचना मिलते ही बघाना पुलिस ने धनेरिया कलां-अरनिया फंटा पर तत्काल नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद बताए गए हुलिए के अनुसार बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान फिरोज पिता शब्बीर (35 वर्ष) और अमन पिता अब्दुल सत्तार उर्फ सादिक (20 वर्ष) निवासी बघाना के रूप में बताई।

 

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो डोडाचूरा, एक अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो सीडी डीलक्स बाइक बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

बघाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ और मेमोरेंडम के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े 7 अन्य सह-आरोपियों को भी नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार हैं।

 

एसपी राजेश व्यास ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने तक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.