Sagar- सोते समय माँ के पास से मासूम बच्ची को ले भागी महिला, पुलिस ने 75 कैमरे खंगाल ढूंढ निकाला !
सागर जिले के बीना जंक्शन से एक महिला करीब आठ महीने की बच्ची को चुराकर ले गयी थी। जिसे जीआरपी और आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला है। मासूम को ढूंढने तकरीबन 75 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तब कहीं जाकर महिला को इटारसी रेल्वे स्टेशन से हिरासत में लेकर बच्ची को बरामद किया जा सका। जिसके बाद मामले का खुलासा किया गया। पीड़ित महिला भोपाल के सूखी सेवनिया की निवासी है जो जबलपुर स्थित अपने मायके जा रही थी। जहां बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3 पर स्थित लॉबी के पास बीते सोमवार को उसकी आठ महीने की बच्ची को एक अज्ञात महिला उठाकर ले गई थी।
फरियादिया सखीना नाथ जबलपुर के गोसलपुर स्थित जैन मंदिर के पास टपरा की निवासी है। जो भोपाल के सूखी सेवनिया के गौशाला के पास रहती है। उससे मिली जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को वह अपनी ससुराल सुखी सेबनिया से 8 महीने की बच्ची को लेकर सुबह 11 बजे अपने मायके जबलपुर जा रही थी। भोपाल से इंटरसिटी ट्रेन से बैठकर बीना आई। बीना स्टेशन से वह छोटी बजरिया खाना खाने गई थी। वहां से लौटकर बीना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर लॉबी के पास रात 9 बजे बच्ची को लेकर रात करीब 12 तक मोबाइल देखती रही। फिर बच्ची के साथ ही सो गयी। लेकिन जब 20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे नींद खुली तो देखा बच्ची गायब थी। आस-पास तलाश करने पर पता चला की एक महिला बच्ची को खिलाती रही। जो उसे अपने साथ ले गई है। जिसके बाद सखीना ने जीआरपी में शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते जीआरपी ने मामला दर्ज कर तत्काल पांच टीमों का गठन किया। जिन्हे अलग-अलग जगहों पर भेजा गया था। साथ ही बीना , रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी रेलवे स्टेशनों पर लगे 75 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इटारसी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से फुट ओवर ब्रिज से सन्दिग्ध महिला को बच्ची के साथ दस्तयाब किया। फ़िलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। जिसमें कई जानकारियां मिल सकती है।------