सागर- मंदिर में चोरी के बाद बाजार बंद और चक्का जाम, वाहनों की लगी कतारें, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

 

सागर जिले के खिमलासा में मंदिर में हुई चोरी के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने बाज़ार बंद करने के बाद सड़कों पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें की बीना के खिमलासा के मुख्य सड़क पर स्थित नारायणी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। जहां से कीमती आभूषण चोरी चले गए। इस बात से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्काजाम किया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गयी। प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खोला गया।

बताया जा रहा है की खिमलासा में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। नगर के नारायणी मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया। जहां मंदिर से 500 ग्राम चांदी, माता जी के कान, नाक, मंगलसूत्र और सोने के आभूषण चोरी हुए। इस बात की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास इकठ्ठा होना शुरू हुए। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कराकर नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे बीना, खुरई और मालथौन से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना लगते ही बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत, खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से चर्चा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, रामनारायण सोनी समेत कई लोगों ने एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।-


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.