जलभराव के बीच जान हथेली पर रखकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण, रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत!

 

बारिश के साथ ही एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। एमपी के सिवनी जिले के नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम बोथिया से सिरोली जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर पानी से भरे अंडरब्रिज को पार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

 

नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस रेलवे अंडरब्रिज से सिरोली और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना गुजरते हैं। लेकिन बारिश के दौरान अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से भर जाता है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालना भी बेहद खतरनाक हो जाता है।

 

रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे मंडल की ओर से वैकल्पिक मार्ग बनाने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कलेक्टर, एसडीएम और नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कई बार आवेदन और ज्ञापन दिए गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर बार यही स्थिति बनती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का डर है कि यदि समय रहते वैकल्पिक रास्ता या जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया जाए। फिलहाल लोग हर दिन खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं और अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.