Sagar -केसली में जनहित के मुद्दों पर हुंकार! ऐतिहासिक पशु बाजार, किसानों और छात्रों के समर्थन में उठी आवाज

 

सागर जिले की केसली में गुरुवार को स्थानीय नागरिकों, किसानों और जनप्रतिनिधियों ने जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सबसे प्रमुख मांग केसली के ऐतिहासिक पशु बाजार को बचाने की रही।
ज्ञापन में कहा गया कि सैकड़ों वर्षों से लगने वाला यह पशु बाजार क्षेत्र की पहचान होने के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों की अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। लेकिन जिस स्थान पर वर्षों से यह बाजार लगता आ रहा है, वहां अब नए जनपद पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह निर्माण जारी रहा तो पशु बाजार हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। इसलिए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाकर जनपद भवन के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।

ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। संजय बृजपुरिया ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं और कई स्थानों पर उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से खेती और फसल दोनों प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन से मांग की गई कि किसानों को बिना देरी पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है और इस पूरे मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.