परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक और सामूहिक नकल के गंभीर आरोप, छात्राओं ने की शिकायत !

 


कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक और सामूहिक नकल के आरोप लगाए। इस मामले की शिकायत कुलपति के पास पहुंचकर की गई। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की गई है। मामला उज्जैन जिले के नागदा स्थित स्वामी विवेकानंद सरकारी कॉलेज का है। छात्राओं का कहना है की उन्हें नीचे बिठाकर परीक्षा दिलाई गयी। जबकि अन्य प्राइवेट कॉलेज के छात्रों को ऊपर बैठकर पेपर दिलाया गया। जिसमें भेदभाव करते हुए उन्हें नकल कराई गयी। एक घंटे पहले पेपर बताया जा रहा।

छात्राओं ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया की परीक्षा केंद्र पर निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को कथित रूप से अनुचित मदद और नकल करवाई गई। जबकि नियमित सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव हुआ।

बताया गया की कुछ निजी कॉलेजों के प्रोफेसरों की ड्यूटी उन्हीं कमरों में लगाई गई थी। जहां उनके कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे थे। यही नहीं कुछ कक्षों में मोबाइल फोन के जरिए नकल कराने और बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बताए जाने के भी आरोप लगाए गए।

छात्राओं का कहना है की बी.कॉम. सेकंड ईयर के बिजनेस स्टेटिस्टिक्स विषय में कई नियमित विद्यार्थियों को शून्य अंक मिले हैं। जबकि कथित रूप से नकल करने वाले विद्यार्थी पास हो गए। इससे परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत में परीक्षा केंद्र के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गयी। साथ ही आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।---


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.