बारिश में नहर फटने से खराब हो गई किसानों की फसलें, गुणवत्ता पर उठे सवाल, किसान परेशान !
जोरदार बारिश की वजह से नहर पानी से लबालब हो गयी। लेकिन किसानों की मुसीबत उस समय बढ़ गयी। जब अचानक से नहर फूट गयी और हज़ारों गैलन पानी खेतों में भर गया। जिससे फसलों को काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। किसानों ने इस बात की सूचना सम्बंधित अधिकारीयों को भी दी लेकिन वह समय पर मौके पर नहीं पहुंचे।
जिससे किसानों में आक्रोश देखने को मिला। मामला एमपी के सिवनी जिले से समाने आया है। जहां बारिश में नहर फूटने से गुणवत्ता की पोल भी खुल गयी। ये नज़ारा ढेकी गांव से सामने आया है। नहर फूटने की वजह से कई किसानों की फसलें खराब हो गयी हैं। जिससे उन्हें आगे की चिंता सता रही है। इससे प्रभावित किसान अब हैरान और परेशान हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक़ किसानों की सिंचाई के लिए शहर से लगे ढेकी गांव में पक्की नहर बनाई गयी थी। लेकिन आरोप है की इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। जिस वजह से लापरवाही के चलते नहर टूट गयी। जिसका खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ा है। आरोप है की न सिर्फ घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया बल्कि कार्य में भी गंभीर लापरवाही बरती गयी है। जिसका नतीजा ये है की करीब बीस-बीस फ़ीट तक नहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसका पानी खेतों में भरने से फसलें भी खराब हो गई हैं। किसानों को हुए नुक्सान को लेकर उनमें आक्रोश पनप रहा है।
बताया जा रहा है की इस मामले को लेकर किसानों ने पेंच व्यापवर्तन योजना के कार्यपालन यंत्री और एसडीओ को फोन और इसकी जानकारी भी दी। लेकिन काफी देर तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। खबर पढ़े जाने तक सम्बंधित कोई भी जिम्मेदार नहीं पंहुचा था।------