चर्चित राजा रघुवंशी मामले में सोनम की जमानत रद्द, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, माँ की जगी आस

 

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर कांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें सोनम को बड़ा झटका लगा है बताया जा रहा है की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है। ऐसे में सोनम रघुवंशी को तीन हफ्ते के अंदर पुलिस के समक्ष सरेंडर करना होगा। अदालत ने यह भी साफ़ किया है की अगर छह महीने के अंदर ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम नई जमानत याचिका दायर कर सकती है। वहीं इस फैसले के सामने आने के बाद राजा रघुवंशी की माँ ने न्याय की पहली जीत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की है। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देने में कथित कमी के आधार पर जमानत देकर त्रुटि की थी। अदालत ने सोनम को तीन हफ्ते के अंदर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ़ किया कि अगर छह महीने के अंदर मुकदमे की सुनवाई पूरी नहीं होती तो सोनम नई जमानत याचिका दाखिल कर सकती है।

बता दें की सोनम को जून 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को हुए मर्डर मामले में मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट से पूरी उम्मीद थी। सोनम ने इतना बड़ा गुनाह किया है उसे जेल जाना ही चाहिए था। मेरा बेटा बेकसूर था। केस की सुनवाई जल्द पूरी हो और बेटे को न्याय मिले। सोनम के बाहर रहने से बहुत दुख होता था।


By - sagar tv news
23-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.