भाजपा को लगा बड़ा झटका एक साथ 15 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, संगठन को मजबूत बनाने की कही बात

 

भारतीय जनता पार्टी को उस वक़्त बड़ा झटका लगा जब एक साथ 15 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस घटनाक्रम से राजनैतिक हल्कों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं। तस्वीरें खंडवा जिले के ओंकारेश्वर से सामने आई हैं। जिसके बाद कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं।

 

 

 

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा की कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा।

 

 

 

 

 

वहीं कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लोगों ने कहा की वे कांग्रेस की विचारधारा और जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने की नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की पार्टी में सभी को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का मौका मिलेगा। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। राजनीतिक जानकारों की माने तो ओंकारेश्वर क्षेत्र में भाजपा छोड़कर एक साथ 15 लोगों का कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कांग्रेस इसे संगठन विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रही है।------


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.