रेल्वे स्टेशन पर पार्किंग स्टाफ की गुंडा गर्दी, सवारियों और ऑटो चालक की पिटाई के आरोप
रेल्वे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब कथित रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने के दौरान पार्किंग स्टाफ ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है की सिर्फ सवारी ही नहीं बल्कि ऑटो रिक्शा चालक के साथ भी मारपीट की गयी। घटनाक्रम के कुछ वीडियो सामने आये हैं। जिसमें हाथापाई होते हुए भी देखी जा सकती है। घटना छतरपुर रेल्वे स्टेशन परिसर की बताई जा रही है। जिसके बाद यात्री सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
बताया जा रहा है की छतरपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग परिसर में देर रात विवाद की स्थिति बन गई। पार्किंग स्टाफ पर ऑटो रिक्शा चालक और उसमें सवार यात्रियों के साथ मारपीट करने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी देते हुए पीड़ितों ने बताया की वह ट्रेन से भोपाल जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार होकर रेल्वे स्टेशन पहुंचे थे। तभी पार्किंग स्टाफ ने उन्हें रोक लिया और पार्किंग शुल्क की बात कही। युवकों का कहना था की ऑटो बैरियर के अंदर न ले जाकर वहीँ से वापिस कर लिया तो शुल्क किस बात का, बस इसी को लेकर गहमागहमी होते हुए विवाद बढ़ गया। जिसमें कथित रूप से मारपीट की बात कही जा रही है। आरोप है की इसके बाद सवारी और ऑटो चालक की पिटाई की गयी।
आरोप लगाया जा रहा है की शुल्क को लेकर विवाद बढ़ गया और पार्किंग स्टाफ ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत की। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई।------