बारिश के बीच घोड़ी पर सवार होकर अकेला ही चल पढ़ा दूल्हा,अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय
एक बड़ा ही मशहूर गाना है न जिसकी चंद लाइनें कुछ इस तरह हैं की मैं सेहरा बाँध के आऊंगा मेरा वादा है मैं तेरी मांग सजाऊंगा मेरा वादा है। इसी तरह एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें बरसते पानी में एक बारात निकाली गई। तस्वीरों में नज़र आ रहा है की घोड़ी है उस पर बकायदा दूल्हा बैठा हुआ है डीजे है बैंड-बाजे हैं। लेकिन बाराती कोई नहीं है। जबकि डीजे और बाजों की धुन भी गूंज रही है। ये अनोखी बारात का वीडियो इंदौर से सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। बारिश के बीच निकाली गई बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। उमूमन बारातों में बाराती भी नज़र आते हैं। लेकिन इस बारात में ऐसा कुछ भी नज़र नहीं आया।
इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ये मामला इंदौर के राज मोहल्ला चौराहे के पास का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रही बारात किसकी है। इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन ये वीडियो शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बारात राजमोहल्ला चौराहे से मालगंज तरफ जाती हुई दिखाई दे रही है। खास बात यह है की आमतौर पर जहां बारात में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और बाराती नाचते-गाते नजर आते हैं। इस बारात में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इसमें सिर्फ पांच लोग ही नज़र आ रहे हैं एक दूल्हा, दूसर उसे छतरी लगाए हुए एक व्यक्ति, दो बैंड बाजे वाले एक और घोड़ी वाला इसके अलावा और कोई नज़र नहीं आ रहा है इसीलिये ये बारात चर्चाओं में बनी हुई है। और सभी का ध्यान खींच रही है। फिलहाल ये बारात अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो चर्चा का विषय भी बनी हुई है।