पत्नी को वापस लेने पहुंचा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग चलता कर दिया, पुलिस जांच में खुलासा !
अवैध संबंधों के चलते फिर एक बार एक पति को अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। आरोप है की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है सनसनीखेज मर्डर कांड की घटना इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र से सामने आई है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया गया की पत्नी अपने पति से अलग होकर करीब साल भर से अपने प्रेमी के साथ में रह रही थी। लेकिन जब पति अपनी पत्नी को वापस लेने पहुंचा तो उनमें विवाद हो गया। जिसके बाद मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में 46 साल के राजीव बामनिया अपनी पत्नी को वापस घर लाने उसके पास पहुंचे। पत्नी पिछले करीब एक साल से अपने प्रेमी संतोष चौहान के साथ रह रही थी। बीते 16 जुलाई को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। जो इतनी बढ़ गयी की इसने हिंसक रूप ले लिया।
आरोप है की संतोष चौहान ने लीवर रॉड से राजीव के सिर पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हुआ। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी जान चली गई। पहले ये मामला सामान्य लग रहा था। लेकिन पुलिस की गहन जांच, घटनास्थल और परिस्थितियों ने इस साजिश का खुलासा कर दिया। जांच में पत्नी की भूमिका भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मर्डर का मामला दर्ज किया।