नाबालिग से गंदा काम करने वाले आरोपी गिरफ्तार! ब्रिज के नीचे से पुलिस ने दबोचा | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उज्जैन जिले की इंगोरिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और गंदा काम करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को धुरेरी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी दीपेश व्यास के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा।

 

 

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने इंगोरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। लगातार प्रयासों के बाद 13 जुलाई को पुलिस ने नाबालिग बालिका को थाना बड़नावर क्षेत्र के पंडकपाड़ा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ के दौरान बालिका ने आरोप लगाया कि हीरालाल निनामा, निवासी भैरूपाड़ा, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं।

 

 

पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच 22 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी धुरेरी ब्रिज के नीचे मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 जुलाई को बड़नगर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपेश व्यास, उपनिरीक्षक नानकराम पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.