MP | ₹120 के मोबाइल कवर पर SDM और डिलीवरी बॉय विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल

 

 

एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक बहस छेड़ दी है। मध्य प्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले के शाहनगर में एक ऑनलाइन ऑर्डर किए गए ₹120 के मोबाइल कवर को लेकर हुए विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में शाहनगर के एसडीएम रामनिवास चौधरी पर आरोप है कि डिलीवरी के दौरान हुए विवाद के बाद डिलीवरी बॉय के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शिकायत के आधार पर नियमानुसार की गई। जानकारी के मुताबिक, एसडीएम ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से मोबाइल के दो कवर मंगाए थे। डिलीवरी के समय पैकेट में कथित तौर पर केवल एक कवर निकला। डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा का कहना है कि यह कंपनी या लॉजिस्टिक स्तर की त्रुटि थी और उसने नियमानुसार सामान वापस करने की प्रक्रिया अपनाने की बात कही।

आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। डिलीवरी बॉय का दावा है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि एसडीएम की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई कि डिलीवरी बॉय ने उनके साथ अभद्रता की है। सूचना मिलने पर शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। बाद में इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

शाहनगर थाना प्रभारी परसराम डावर ने फोन पर बताया कि पुलिस ने एसडीएम कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की है। वहीं, डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा का कहना है कि उसकी कोई व्यक्तिगत गलती नहीं थी और वह सिर्फ कंपनी के नियमों का पालन कर रहा था। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो के बाद लोग प्रशासनिक कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, इस प्रकरण ने सरकारी अधिकारियों के अधिकारों के उपयोग और नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.