Sagar -तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चों को डायरेक्टर ने धमकाया हिंदू संगठनों बोला धावा | SAGAR TV NEWS

 

सागर शहर के मोतीनगर क्षेत्र स्थित जॉय कैंपियन स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र के तिलक लगाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने छात्र को तिलक लगाने पर आपत्ति जताई, डायरेक्ट पंकज मुखारया ने ख़ुदापने हाथ से तिलक साफ करवाया और इस दौरान आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
हिंदू संगठनों का कहना है कि तिलक भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे में किसी छात्र को तिलक लगाने से रोकना उसकी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। इस घटना से संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

 


विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोतीनगर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। दिनकर तिवारी ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। कोई सनातन का विरोध करने की हिम्मत न करे

 


वहीं, इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.