चाची और भतीजे ने एक साथ कहा अलविदा, प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

 

सुबह के समय जब लोग अपने खेतों तरफ जा रहे थे तभी उन्हें कुछ ऐसी चीज दिखाई दी की सनसनी फ़ैल गई। खेत में अलग-अलग चाची और भतीजे की डेड बॉडी मिली। जो बुरे हाल में थी। मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। ये खबर आग की तरह फैली जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। घटना एमपी के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस बिना देर किये मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है की आमन का पुरा गांव में सुबह के समय खेत में एक महिला और एक युवक की बॉडी अलग-अलग जगहों पर मिली। जो रिश्ते में चाची-भतीजे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुद के द्वारा जान देना मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक आमन के पुरा में जब ग्रामीण खेतों तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें युवक बुरे हाल में दिखा। ये बात फैलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही दूरी पर खेत की मेड़ पर एक महिला की बॉडी भी मिली। जिसके बाद बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान 40 साल की मीना जाटव और 28 साल के रामलखन जाटव के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाची-भतीजे बताए जा रहे हैं।

शुरूआती जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही दोनों ने एक साथ खेत में पहुंचकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बारीकी से हर पहलु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

मुरैना एडिशनल एसपी सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है पूरे मामले की जांच जारी है।


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.