अनूठे भक्त की अनूठी भक्ति, 1455 किमी की केदारनाथ तक पदयात्रा, वापिस लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

 

कहते हैं की अगर मन में सच्ची लगन ही सच्ची श्रद्धा हो किसी चीज को कर गुजरने का जज़्बा अगर मन में हो तो बड़े से बड़ा काम भी फिर आसान हो जाता है। कुछ इसी तरह एक भक्त की भक्ति भी देखने को मिली है। जहां एक युवक ने केदारनाथ तक 1455 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की, जब वह वापिस लौटा तो उसका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। तस्वीरें एमपी के खंडवा जिले की हैं। जहां रजत शर्मा का श्री दादाजी का निशान चढ़ाकर लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ।

 


बताया गया की युवक रजत शर्मा ने अपनी यात्रा श्री दादाजी धूनीवाले दरबार से शुरू की थी। पूरे मार्ग पर उनका ही पावन निशान साथ लेकर चला। केदारनाथ धाम पहुंचकर उसने भगवान केदारनाथ के चरणों में श्री दादाजी का निशान अर्पित किया। साथ ही दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 


यात्रा को पूरी करने के बाद रजत खंडवा लौटा वह सबसे पहले श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचा। और निशान अर्पित कर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने उसकी इस कठिन धार्मिक यात्रा की सराहना की।

 

रेलवे स्टेशन पहुँचने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता और जय श्री राम के जयघोष लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने बताया की युवक ने कठिन परिस्थितियों में अपनी आस्था और संकल्प का परिचय देकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

 

 


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.