मंत्री के सरकारी कार्यक्रम में बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, पुलिस से हुई नोंक-झोंक !

 

सरकारी कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हो गया। ऐसा हंगामा हुआ की अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस को स्थिति काबू में करनी पड़ी। जिले के प्रभारी मंत्री के सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ऐसा आरोप है की जब पुलिस जिला पंचायत को पुलिस बाहर लेकर आ रही थी तभी उन्हें भीड़ में किसी शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये पूरा घटनाक्रम एमपी के राजगढ़ जिले से सामने आया है। मामला तब बिगड़ा जब जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यक्रम में जाने से रोका गया। ये हंगामा नरसिंहगढ़ में आयोजित पीएम श्री संदीपन आई स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में हुआ।

 

 

बताया जा रहा है की नरसिंहगढ़ दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध जताया। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया और उपाध्यक्ष को कार्यक्रम में प्रवेश से रोका गया। जिसके बाद पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष मंच के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्हें बाहर ले जाते समय कथित रूप से थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई। जो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

 

 

ये कार्यक्रम नरसिंहगढ़ में आयोजित हुआ था। मामला पीएम श्री संदीपन आई स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम का है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप थे। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया और उपाध्यक्ष को एंट्री पॉइंट पर रोके जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई और तीखी बहस शुरू हुई। नाराज़ जिला पंचायत अध्यक्ष मंच के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्हें मंच पर भी ले जाया गया लेकिन संबोधन नहीं देने दिया गया। जिससे बवाल हुआ।

 

 


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.