अंतरराज्यीय एमडी ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 53.45 ग्राम ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 

अवैध मादक पदार्थों को लेकर पुलिस लगातार पैनी नज़र बनाये हुए हैं और कार्यवाहियों को अंजाम भी दिया जा रहा है इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एमडी ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 53.45 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोटरसाइकिल जब्त की है। मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जांच पड़ताल में हैरानी वाली बात सामने आई है। खुलासा हुआ की गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर नशे की सप्लाई करता था। जिसके बाद पुलिस ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गयी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक लसूड़िया थाना पुलिस ने इंदौर निवासी जफर पठान, राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी जाहिद उर्फ जावेद खान और कन्हैयालाल गायरी को गिरफ्तार किया। जफर पठान से 19.14 ग्राम एमडी और एक बाइक जब्त की गई। पूछताछ में उसने राजस्थान निवासी जाहिद का नाम बताया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाहिद और उसके साथी को पकड़कर 34.31 ग्राम एमडी वहीं दूसरी बाइक बरामद की गई।

 


पुलिस की पूछताछ में सामने आया की मुख्य आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान इंस्टाग्राम अकाउंट और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था और वहीं से ड्रग्स की डील तय होती थी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू की गयी है। मामले की जांच की जा रही है।------
मामले में डीसीपी अमर सिंह राठौर ने जानकारी दी।-

 

 


By - sagar tv news
24-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.