Sagar- गुरुपूर्णिमा पर होगा ऐतिहासिक आयोजन, एक लाख लोग एक साथ करेंगे एक करोड़ अर्चन | SAGAR TV NEWS |
सागर के श्री बालाजी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के पावन अवसर पर "माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान" का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर माँ राजराजेश्वरी एवं माँ ललिता त्रिपुरसुंदरी के श्रीचरणों में 1 करोड़ हरिद्रा (हल्दी) एवं कुमकुम अर्चन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री रविशंकर जी महाराज ने मीडिया से विस्तार से चर्चा करते हुए गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व, समाज, युवाओं और पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
महाराज श्री ने कहा कि पूर्णिमा अत्यंत शक्तिशाली और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण तिथि होती है। विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा पर की गई आराधना, साधना और जप से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर विशेष ग्रह योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे यह तिथि साधना और देवी उपासना के लिए अत्यंत फलदायी मानी जा रही है।
मीडिया को जानकारी देते हुए महाराज श्री ने बताया कि 29 जुलाई को श्री बालाजी मंदिर परिसर में "माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान" आयोजित किया जाएगा। इस महाअनुष्ठान में माँ राजराजेश्वरी एवं माँ ललिता त्रिपुरसुंदरी के श्रीचरणों में 1 करोड़ हरिद्रा (हल्दी) एवं कुमकुम अर्चन किया जाएगा। यह आयोजन विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति तथा सनातन संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से किया जा रहा है। 29 जुलाई दिन बुधवार को शाम 6 बजे से बालाजी मंदिर परिसर में यह आयोजन होगा जिसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है,