युवक ने दिनदहाड़े की फायरिंग, पेट में जा लगी गोली, युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

 


भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक ने दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोली एक व्यक्ति के पीट में जाकर लगी। जिन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी के बाद उसे दबोच लिया। भागते समय वह भी घायल हुआ है जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना उज्जैन जिले के व्यस्त टावर चौक क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आरोपी व्यक्ति से परेशान था इसलिये उसने जान लेने की कोशिश की।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभुलाल मालवीय उम्र 50 साल ने अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी पर गोली चलाई। जो आशुतोष के पेट में जा लगी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी कर दी। आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने देवास गेट थाना क्षेत्र के हरिओम टोल नाके के पास आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वह घायल हुआ है।

 

 

 

 

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने दावा किया की वह आशुतोष सोनी से लंबे समय से परेशान था। इसी को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया की वह कुछ अन्य लोगों पर भी हमला करने की योजना बना रहा था।

 

 

 

 

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की माने तो शुरुआती जांच में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.