MP में CJP के विरोध में बनी लाल हिट जनता पार्टी ! प्रदर्शन के बीच आमने-सामने आए दोनों पक्ष
मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां एक ओर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के समर्थक अपने आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उनके विरोध में खुद को "लाल हिट जनता पार्टी" कहने वाले लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया। मालवीय चौक पर दोनों पक्षों की मौजूदगी के चलते माहौल चर्चा का विषय बन गया। लाल हिट जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने सीने पर पोस्टर लगाकर CJP के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर उठाई जा रही मांगों का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि विरोध प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जता रहे हैं।
प्रदर्शन में शामिल अभय श्रीवास्तव ने कहा कि यदि कोई सरकार की नीतियों या शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करता है तो उन्हें उससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उनका आरोप है कि आंदोलन के दौरान धार्मिक प्रतीकों, राम मंदिर और साधु-संतों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने CJP के प्रदर्शन के समानांतर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान अभय श्रीवास्तव ने कुछ तीखी टिप्पणियां भी कीं, जिनमें उन्होंने आंदोलन के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए और कहा कि यदि धार्मिक आस्थाओं का अपमान किया जाएगा तो उसका विरोध किया जाएगा।
यह पूरा घटनाक्रम मालवीय चौक पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दोनों पक्षों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। फिलहाल, यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक पक्ष शिक्षा और छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहा है, वहीं दूसरा पक्ष आंदोलन के तौर-तरीकों और कथित धार्मिक टिप्पणियों पर सवाल उठा रहा है। अब देखना होगा कि यह विरोध आगे किस दिशा में बढ़ता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे घटनाक्रम को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।क्शन लिया है। एनटीए ने 47 अधिकारी बर्खास्त कर दिए हैं।