कॉलेज की छात्राओं की बड़ी जीत, रीचेकिंग के बाद बढ़ाए गए अंक, नकल के लगाए थे गं भीर आरोप

 


हाल ही में सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था की परिक्षा के दौरान प्राइवेट कॉलेज के छात्रा-छात्राओं को लाभ पहुंचाते हुए नक़ल करवाई गयी। जबकि उन लोगों के साथ भेदभाव करते हुए उन्हें कम अंक दिए गए। इस खबर को सागर टीवी न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसका असर भी देखने को मिला है। रीचेकिंग के बाद छात्राओं के अंक बढ़ाये गए हैं। ये पूरा मामला उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र का है।

दरअसल अब छात्राओं की कॉपियों की रीचेकिंग की गयी जिसमें उनके अंक बढ़ा दिए गए हैं। जिसको लेकर छात्राओं में ख़ुशी है। उनका कहना था की उन्होंने बहुत पढ़ाई कर मेहनत से पेपर दिया था। लेकिन फिर भी उन्हें अंक नहीं मिले थे। जिससे छात्राएं हैरान थी। नागदा के स्वामी विवेकानंद बी कॉम सेकंड ईयर की सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कुलपति के नाम उज्जैन में ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की थी। साथ ही कार्यवाई की मांग की गयी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था की प्राचार्य और निजी कॉलेज के छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। साथ ही नकल भी करवाई गई। लेकिन उन्हें अंक नहीं दिये गये। जिसके बाद छात्राओं की कॉपी की जांच की गई। जिसमें कई छात्राओं की रिचेकिंग में नंबर बढ़ाए गए हैं। जिनमें रिया मेतवासा, महक जोशी, नीलम कैडर, ममता डोडिया, ख़ुशी तंवर,पायल, पूजा नंदेड़ा। इसी तरह स्वामी विवेकानंद सरकारी कॉलेज के विद्यार्थीयों के भी नम्बर बढ़े हैं। जिनमें खुशी वर्मा, नीतू पोरवाल, तस्लीम मंसूरी, पिंकी, गिरिजा बैरागी, पुष्कर मीणा समेत अन्य अन्य छात्राएं शामिल हैं। इसी को लेकर छात्राओं ने शिक्षक जितेंद्र कुशवाहा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा की उनसे ही छात्राओं को काफी हौसला मिला।

छात्राओं का कहना है की सभी को एक विषय में ज़ीरो ज़ीरो नंबर मिले थे। इसी को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचकर मांग की गयी थी की कॉपियों को दोबारा से जांचा जाए। जिसमें रीचेकिंग में सभी के नंबर बढ़े और छात्राएं पास हुई हैं। छात्राओं का ये भी कहना है की उन्हें थर्ड ईयर में फेल करने की धमकी भी दी जा रही थी। साथ ही बताया की जिन बच्चों को लाभ पहुंचाया गया वह आसानी से पास हो गए जब हम लोगों को फेल कर दिया गया जो सही नहीं है।------

गौरतलब है की बीते दो दिन पहले इस तरह का मामला सामने आया था। जिसमें छात्राओं ने सरकारी कॉलेज में प्राइवेट कॉलेज के छात्रों को नकल समेत अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए थे। छात्राओं ने विक्रम विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा था।-


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.