Sagar- दिन में कोचिंग, रात में पढ़ाई, ऐसे बना सौरव असिस्टेंट प्रोफेसर | SAGAR TV NEWS |

 

गांव छोटा था, सपने बहुत बड़े, खुरई के गूलर गांव में रहने वाले सौरव सिंह ठाकुर ने साबित कर दिया कि लगन हो तो मंजिल खुद रास्ता बना देती है।पिता का साया बचपन में ही उठ गया। घर में गरीबी, बहनों ने पढ़ाई छोड़ दी ताकि सौरव पढ़ सके। मां और बहनों के त्याग की स्याही से सौरव ने अपनी तकदीर लिखी। 12 साल... हां, पूरे 12 साल! कई बार MPPSC का मेन एग्जाम पास किया, कई बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम पायदान पर किस्मत धोखा दे जाती। UPPSC भी दिया, पर सफलता दूर खड़ी तमाशा देखती रही।लोग कहते "छोड़ दे"। सौरव ने कहा "अभी बाकी है"।

 


कोरोना में जब सब रुके, सौरव ने ऑनलाइन कोचिंग शुरू की। दिन में छात्रों को पढ़ाया, रात में 10-12 घंटे खुद पढ़े। अपने साथ पढ़ने वालों को भी आगे बढ़ाया। आज उनके कई दोस्त अच्छे पदों पर हैं, और उनके पढ़ाए स्टूडेंट भी बड़े शहरों में अफसर हैं।और फिर वो दिन आया।
MPPSC क्लीयर। हिस्ट्री में प्रदेश में 6ठी रैंक। असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए।सौरव कहते हैं, "ये सफलता उन युवाओं के लिए है जो 2 बार गिरकर उठना भूल जाते हैं।" गांव की मिट्टी, मां का आशीर्वाद और खुद की मेहनत - यही सौरव की ताकत बनी।
कहानी अभी खत्म नहीं हुई। अगला लक्ष्य: डिप्टी कलेक्टर।गूलर से निकला ये लड़का आज हजारों के लिए प्रेरणा है।

 

 


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.