Sagar-गुरु पूर्णिमा पर सागर में आस्था का महासंगम, दद्दा जी दरबार में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु
करोड़ों पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण की अलख जगाने वाले ब्रह्मलीन संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की पावन स्मृति में इस वर्ष सागर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पहले से कहीं अधिक भव्य होने जा रहा है। पहली बार यह आयोजन एक नहीं, बल्कि पूरे पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी दद्दा जी के हजारों शिष्य और श्रद्धालु शामिल होंगे।